फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुने करने के नाम पर वृद्धा के जेवर ले उड़ा साधु

विज्ञापन
विज्ञापन
लाख प्रयास के बाद भी भोले भाले लोगों का शातिर ठगों के हाथों अपनी दौलत लुटाने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं हो रहा है। सतवारी में भी ऐसा ही मामला सामने आया जब एक विधवा महिला के घर साधु के भेष में पहुंचे एक ठग और उसके दो चेलों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन


कथित साधुओं ने वृद्धा को सोने के जेवर दोगुने करने के बहाने लाखों के कीमती जेवर और दस हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। साधुओं के जाने के बाद वृद्धा को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। मामले में पुलिस को सूचना दी गई है।

एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि सतवारी क्षेत्र में गंग्याल रोड निवासी वृद्धा उषा देवी शुक्रवार को घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक साधु अपने दो चेलों के साथ वहां पहुंचा और महिला से खाना मांगा। वृद्धा ने उसे खाना खिलाया तो साधु ने बातों बातों में उसे जेवर दोगुने करने का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार की नकदी पर भी किया हाथ साफ

इसके लिए साधु ने उसके कुछ गहनों के साथ चमत्कार करके भी दिखाया। बस वृद्धा साधु की बातों में आ गई और अपने सारे जेवर लाकर उसे दे दिया। साधु की बातों पर विश्वास करके महिला ने घर में रखी दस हजार की नकदी भी उसके हवाले कर दी।

आरोप है इसके बाद साधु ने वृद्धा को कुछ सामान लाने के लिए घर के अंदर भेजा। जैसे ही वह अंदर गई साधु के भेष में पहुंचा ठग अपने चेलों सहित फरार हो गया।

वृद्धा बाहर आई तो साधु को न पाकर उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। उसने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें