ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में एक युवक ने पड़ोस की किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब आरोपी अपने मंसूबे को अंजाम देने में असफल रहा तो युवक ने हत्या करने का भी प्रयास किया।
आरोपी ने चाकू से किशोरी की गर्दन पर हमला किया लेकिन उसने बचने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो चाकू हाथ में लग गया। जिससे किशोरी घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति रिक्शा चलाता है और उसकी पत्नी घरों में साफ-सफाई का काम करती है।
दंपत्ति मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रिक्शा चालक और उनकी पत्नी शुक्रवार को रोज की तरह अपने काम पर चले गए। उनके जाने के बाद पड़ोस का एक युवक अपने तीन साथियों के संग किशोरी के घर में घुस गए।