सतवारी चौक के पास जेके बैंक के एटीएम से कैश निकाल रहे एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड चालाकी से बदलकर उसके खाते से किसी ने 15 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सतवारी थाने में दर्ज करवाई है।
दरअसल तरसेम लाल जो गांधीगनर में माली का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह वीरवार को दिन के समय सतवारी चौक के पास जेके बैंक के एटीएम से कैश निकलवा रहे थे कि वहां पर उसके पीछे एक अन्य व्यक्ति खड़ा था।
तरसेम के अनुसार उसने कहा कि जल्दी करें, मुझे भी कैश निकालनी है। तरसेम लाल ने बताया कि जब एटीएम मशीन से पैसे बाहर आए, तो मैंने उसे ले लिया। इतनी देर में पीछे खड़े व्यक्ति ने चतुराई से मशीन से बाहर निकल रहे एटीएम कार्ड को बाहर खींच कर उसे बदल दिया।
पीड़ित ने बताया कि जब मैंने बाद में देखा, तो उस कार्ड पर किसी और का नाम लिखा था। इसके बाद अपनी बैंक की ब्रांच में पता किया, तो मेरे खाते से 15500 रुपये निकल चुके थे। तरसेम के अनुसार जब वह एटीएम से कैश निकालने के लिए अपना पिन कोर्ड एटीएम मशीन में दर्ज कर रहे थे, तो वह व्यक्ति देख रहा था।
तब इस बात पर ज्यादा गौर नहीं किया था। बाद में उसने किसी और एटीएम से कैश निकाल ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत सतवारी थाने में दर्ज करवाई है।