फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में शोहदों ने की छेड़खानी

Thu, 05 Feb 2015 11:11 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी में बुधवार की रात शोहदों ने एक युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। युवती के साथी के विरोध करने पर शोहदों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर शोहदे फायर करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोहदों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। एक सप्ताह पहले कॉलोनी में दिनदहाड़े कार सवार चार शोहदों ने एक शिक्षिका का अपहरण करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर शोहदों ने उसके साथ छेड़खानी की थी। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एक युवक और युवती रात करीब आठ बजे कॉलोनी में स्कूटी से गुजर रहे थे। कॉलोनी में चौराहा के पास खड़े चार युवकों ने उनकी स्कूटी रोक ली और युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। युवक के विरोध करने पर शोहदों ने उसकी पिटाई कर दी। युवक और युवती के शोर मचाने पर शोहदे फायर करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोहदों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा।

अपहरण की घटना के बाद भी नहीं बढ़ाई गई सुरक्षा
एक सप्ताह पहले स्कूल से घर वापस लौट रही शिक्षिका को कार सवार चार शोहदों ने शिक्षिका का अपहरण करने का प्रयास किया, विरोध करने पर शोहदों ने छेड़खानी की थी। शिक्षिका के शोर मचाने पर भीड़ ने दो शोहदों को दबोच लिया था। इस घटना के बाद एसपी से कोतवाली पुलिस को कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें