फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेपिस्ट युवा नेता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Sat, 26 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पंजाब से गिरफ्तार पांचवें आरोपी को कोर्ट से चार जनवरी तक रिमांड पर लिया है। मामले में शामिल युवा नेता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन


पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार उनके मोबाइल और एटीएम के लोकेशन पर नजर रख रही है।

पंजाब से गिरफ्तार रामा कुमार को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे चार जनवरी तक रिमांड पर लिया गया। गत तीन दिसंबर को कसबे से लापता एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने एक युवक के साथ पठानकोट से बरामद किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर आठ लोगों को यौन शोषण का आरोपी बनाया था। इसके साथ ही नाबालिग ने अपने बयान में करीब 50 अन्य लोगों पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया था।

इसमें क्षेत्र के बड़े दुकानदार, व्यापारी, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी जबकि पांचवां आरोपी शुक्रवार को पुलिस की गिरफ्त में आया।

वहीं पिछले दिनों इस मामले में पुलिस ने एक युवती और एक छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में दोनों को छोड़ दिया गया था। इस मामले की प्रारंभिक जांच में रैकेट का संचालन करने वाली एक महिला का नाम भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें