हैवानियत को पार करते हुए एक व्यक्ति ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के अभिभावकों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरपीसी की धारा 366/376 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस मामले में मेडिकल करवाया गया है।
फिलहाल पुलिस ने उस स्थान की शिनाख्त कर ली है, जिस स्थान पर आरोपी बच्ची को लेकर गया था। पुंछ हाउस के हाई सिक्योरिटी और वीआईपी क्वार्टर में इस वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद बच्ची पलौड़ा से मेटाडोर में अपने घर जा रही थी।
जिस समय गाड़ी पाटा चुंगी में खड़ी थी तो दो व्यक्ति कार लेकर आए और बच्ची से कहा कि जिन अंकल ने आपको गाड़ी में बैठाया है, उन्होंने कहा है कि तुम्हें घर छोड़ आएं।