फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह दिन पहले ब्याही गई एक युवती को कुछ लोगों द्वारा अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों की तलाश जारी है। मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में लाई गई पीडि़ता ने बताया कि शादी के बाद वह अपने मायके आई थी।
विज्ञापन


सुबह जब वह शौच के लिए गई तो वहां मौजूद तीन लोगों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद वह उसे पुंछ में अपने एक रिश्तेदार के घर ले गए। उसने बताया कि यहां मोहम्मद जबीर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे किसी तरह रनसू लाया गया। यहां किसी तरह युवती उनके चंगुल से निकली।

रनसू थाने में पीडि़ता के घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस थाने में महिला के बयान के बाद उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ रनसू भूपेश सिंह ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है। उसके साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें