फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी काम के बहाने बुलाकर किया रेप

Thu, 02 Apr 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश इलाके में एक युवती को धोखे से साथ लाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गंग्याल पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती की शिकायत पर मीरां साहिब निवासी युवक कुलविंद्र सिंह के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल करवा दिया है। गंग्याल पुलिस के मुताबिक एक युवती ने उन्हें सुबह आकर बताया कि उसके पहचान के एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया है। मंगलवार को उसने दिन के समय फोन किया और शहर में कहीं जरूरी काम के लिए जाने की बात कही।

देर शाम को कुलविंद्र ने उसे फोन किया तो जाने के लिए वह घर से बाहर आई। आरोपी उसे ग्रेटर कैलाश इलाके में ले आया। वहां उसे एक सुनसान कमरे में रखा। ऐसा करने का कारण पूछने पर उसने कहा कि उसे किसी के साथ मिलवाने के लिए कहा। अंधेरा और होता गया और वहां दूसरा कोई नहीं आया। फिर उसने रात को वहीं पर रुकने की बात कही, लेकिन युवती मना करती रही।
विज्ञापन


फिर रात काफी हो जाने पर ग्रेटर कैलाश से वापस घर जाने का कोई साधन भी नहीं था। तब युवती वहां पर रुकी तो आरोपी ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और उसे आधी रात को ही ग्रेटर कैलाश में अकेला छोड़कर फरार हो गया गया। सुबह होने पर युवती गंग्याल थाने पहुंची और पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। युवती के अभिभावकों को थाने बुलाया गया और आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया।

कालेज गई नवविवाहिता लापता
सतवारी थाना अंतर्गत एक नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने सतवारी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जैंबल सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी संतोष कुमारी 30 मार्च से लापता है। वह गंग्याल के एक निजी कालेज में पढ़ती थी। 30 मार्च को भी वह कालेज गई और लौटकर नहीं आई। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें