फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला फंदे से लटकी मिली

Sun, 14 Sep 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना अंतर्गत मल्होत्रा स्ट्रीट में एक बुजुर्ग महिला अपने निवास पर फंदे से लटकी मिली। आरंभिक जांच में मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मल्होत्रा स्ट्रीट निवासी 55 वर्षीय वीणा शर्मा अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। घरवालों ने जब बुजुर्ग को फंदे में लटका देखा तो उसे तुरंत नीचे उतारकर जीएमसी अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी पहुंचाया। साथ ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे मौत का कारण पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें