फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावेद को वापस सेंट्रल जेल भेज गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब को फिर कोट भलवाल स्थित सेंट्रल जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन


हमले में उपयोग हुए ट्रक के मालिक शाबजार अहमद भट की गिरफ्तारी के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने नावेद को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था, ताकि दोनों के साथ सामूहिक पूछताछ की जा सके।

शाबजार पहले ही एनआईए के पास सात दिन के रिमांड पर है। मीरां साहिब स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में शाबजार और नावेद से तीन दिनों तक पूछताछ के बाद सोमवार की शाम उसे सेंट्रल जेल अथारिटी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


एनआईए की विशेष अदालत ने नावेद को रिमांड पर देते हुए कहा था कि सोमवार की शाम 4:30 बजे तक उसे जेल अथारिटी को सुपुर्द किया जाए।

शाबजार लगा एनआईए के हाथ

उधर एनआईए ने नावेद के मददगार फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर और फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा के फिर गैर जमानती वारंट हासिल किए हैं।

शाबजार सहित तीनों लश्कर ओजीडब्ल्यू के खिलाफ एनआईए ने 2-2 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। इससे पहले एनआईए ने तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया था।

पिछले कई दिनों तक कश्मीर घाटी में छापामारी के बाद सिर्फ शाबजार एनआईए के हाथ आया है, जबकि अन्य दो ओजीडब्ल्यू अभी भी परिवार सहित फरार हैं।

एनआईए ने फैयाज वेल्डर और फैयाज सेठा के फिर से वारंट हासिल करने का अदालत में किया था। जिस पर आज उन्हें वारंट दिए गए।
विज्ञापन

महिला की तलाश में टीमें रवाना

उधमपुर हमले में लश्कर की महिला ओवर ग्राउंड वर्कर की भूमिका सामने आने के बाद एनआईए की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए घाटी रवाना हो गईं हैं।

सूत्रों के अनुसार शाबजार और नावेद से सामूहिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि पाकिस्तानी आतंकी नावेद और मोमिन को घाटी से उधमपुर पहुंचाने वाले ट्रक के आगे चल रही सफेद कार में उक्त महिला ओजीडब्ल्यू सवार थी।

ताकि किसी स्थान पर पुलिस या सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी देख पहले ही ट्रक चालक को सतर्क किया जा सके। सूत्रों के अनुसार फिलहाल एनआईए की एक टीम शाबजार के साथ जेआईसी में है, जबकि अन्य टीमें घाटी के लिए रवाना हो गईं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें