फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएससी की एक छात्रा को अपने परिजनों से ही खतरा है। उसने अपने पिता पर बचपन में यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मुंह बंद रखने के लिए उसके साथ मारपीट की जाती रही। किसी तरह उसने एमएससी की पढ़ाई का सफर तय किया।
विज्ञापन


हाल ही में जब उसने आगरा की एक एनजीओ को शिकायत की तो परिजनों ने उसे घर में बंधक बना दिया। किसी तरह सोमवार सुबह छात्रा सदर कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने घर पहुंचकर पूरे मामले की अच्छी तरह से पड़ताल की और छात्रा को उसकी सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।

सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली इस लड़की का पिता अब मुंबई में नौकरी करता है। लड़की आगरा के एक कॉलेज से एमएससी कर रही है। पिता के उत्पीड़न की शिकायत हाल ही में उसने जब आगरा के एक एनजीओ से की तो उसका घर से बाहर निकलना बंद कर दिया गया। मोबाइल भी छीन लिया गया। कोतवाली पुलिस को इस लड़की ने बताया कि बचपन में वह अपने पिता के यौन शोषण का शिकार हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन

परिवार वाले बदचलन कहने लगे

बचपन से ही उस पर तमाम बंदिशे लगा दी गईं। लड़कों से बात करने पर उसे परिवार वाले बदचलन कहने लगे। यहां तक कि हंसने, बात करने और गाने सुनने पर जब पाबंदी हुई तो उसका दम घुटने लगा। अपनों से धोखा खाने से असुरक्षा की भावना मन में गहरे तक घर कर गईं। मां ने कुछ हद तक साथ दिया, लेकिन बाद में वह भी पीछे हट गईं।

जांच-पड़ताल करने के बाद कोतवाली पुलिस के सब इंस्पेक्टर विपिन यादव ने बताया कि उन्होंने थाना निरीक्षक के कहने पर सभी परिजनों से अच्छी तरह पूछताछ की है। लड़की ने मामला दर्ज करने को कोई शिकायत नहीं दी है।

ज्यादा बंदिशें होने और बचपन में उत्पीड़न के कारण लड़की परिजनों से बेहद परेशान है। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को पूरी तरह चेता दिया है कि वह लड़की को परेशान न करें। हर तीसरे दिन पुलिसकर्मी घर जाएंगे और लड़की से उसका हालचाल लेंगे। किसी तरह की परेशानी पर लड़की भी कोतवाली पुलिस से संपर्क कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें