फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में ड्रग तस्करों पर शिकंजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुने जाएंगे नारकोटिक्स के मामले

Sat, 17 Sep 2016 01:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू में  मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते मामलों के  निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को फास्ट ट्रैक का दर्जा देकर नारकोटिक्स के मामलों की जल्द सुनवाई की जा रही है। आरोेपियों को जल्द सजा हो, इसके लिए न्यायपालिका गंभीर है। 
विज्ञापन


जम्मू में मादक पदार्थों के तस्करों का जाल बढ़ गया है। कश्मीर से लेकर जम्म्रू दिल्ली, मुंबई, दुबई आदि क्षेत्रों में मादक पदार्थों की सप्लाई हो रही है। पुलिस ने आपरेशन संजीवनी के तहत अगस्त महीने तक 137 मामले दर्ज किए हैं। कोर्ट में इन सभी मामलों की सुनवाई चल रही है।

जनवरी से लेकर अगस्त तक आठ महीने में इतनी संख्या में मामले में केवल जम्मू जिले में ही दर्ज किए गए हैं और सौ लोगों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। चरस, अफीम, गांजा, हेरोइन, ब्राउन शुगर को बरामद किया गया है। इसके अलावा मेडिकल नारकोटिक्स के भी मामले दर्ज हुए हैं। 
विज्ञापन


नगर का शायद ही ऐसा कोई थाना होगा, जहां नशीले पदार्थों की तस्करी का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया हो। कोर्ट भी ऐसे मामलों में गंभीर है। कानून विभाग ने सत्र न्यायालय को विशेष अदालत नियुक्त करके मादक पदार्थों के मामलों की सुनवाई तेज करने की अधिसूचना जारी की है। एक कोर्ट में ही नारकोटिक्स के मामलों की सुनवाई होगी।

 
विज्ञापन

एसएसपी ने दिये रियायत न बरतने के आदेश

sdf
​पुलिस के अनुसार नशे का व्यापार बढ़ा है और कई युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। गुपचुप तरीके से भी तस्करी बढ़ रही है। असंगठित व्यापार पनप रहा है। 

पुलिस ने आपरेशन संजीवनी के तहत विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में सभी थानों को आदेश दिया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में कोई रियायत नहीं बरती जाए।

एसएसपी ने  कहा कि पुलिस को तस्करों पर शिकंजा कसने में सफलता भी मिली है। इसके बावजूद कहीं से भी कोई सूचना मिलती है, उस पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें