फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हॉट्सएेप का प्रोफाइल पिक लगा महिला को FB पर बनाया कॉल गर्ल, आने लगे ग्राहकों के फोन

Sat, 17 Sep 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरी निवासी महिला के व्हॉट्सएेप की प्रोफाइल पिक चोरी कर अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। पेज पर महिला को बदनाम करने के लिए उनका मोबाइल नंबर डाल कर उन्हें कॉल गर्ल बताया गया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने दीपिका नाम की एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
          
रामपुरी निवासी महिला दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित कॉल सेंटर में कार्यरत हैं। चार दिन पहले उनके मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया और वह उनसे अश्लील बातें करने लगा।

व्हॉट्सएप की प्रोफाइल फोटो से छेड़छाड़

fake fb page
महिला ने उसे डांटा तो युवक ने बताया कि उसने कॉल गर्ल को कॉल किया है। नंबर फेस बुक पेज से लिया है। महिला ने फोन काट दिया। आरोप है कि इसके बाद लगातार उसके पास कॉल आ रहे हैं।

सभी ने उसे कॉल गर्ल बताया और फेसबुक पर उसकी फोटो होने की भी बात कही। कुछ युवकों ने बताया कि दीपिका नाम की युवती ने उन्हें उनका नंबर दिया है और कॉल गर्ल बताया है।

महिला थाना लिंक रोड पहुंची और दीपिका के खिलाफ शिकायत दी। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर क्राइम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवती की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

महिला डिप्रेशन में

महिला ने बताया कि जो फोटो वह व्हॉट्सएेप का प्रोफाइल पिक लगा महिला को FB पर बनाया कॉल गर्ल, आने लगे ग्राहकों के फोन की प्रोफाइल फोटो के रूप में लगाती हैं, उसे एडिट कर उनकी अश्लील फोटो बनाई गईं हैं। साथ ही फेसबुक पर पंजाबी कॉल गर्ल के नाम पर एक पेज भी बनाया गया है, जिसमें महिला की अश्लील फोटो डाली गई हैं।- सपना चौधरी

बदनामी के डर से महिला डिप्रेशन में हैं। उसके पति ने उसका इलाज शुरू करवा दिया है। उधर, एसओ लिंक रोड राजकुमार यादव ने बताया कि महिला का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है, जिससे जल्द से जल्द आरोपी महिला तक पहुंचा जा सके। हालांकि ज्यादातर कॉल करने वाले युवकों का कहना है कि उन्होंने फेसबुक से नंबर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें