फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के सामने नकाबपोश दुल्हन लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की सभी रस्में निभा कर दुल्हन को घर ला रहे दूल्हे को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। उसकी आंखों के सामने फिल्मी स्टाइल में दुल्हन को एक कार में सवार चार नकाबपोश युवक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


दूल्हे ने चिल्ला-चिल्ला कर कार चालकों को पकड़ने की गुहार लगाई, लेकिन जब तक कोई पास पहुंचता नकाबपोश कार सहित फरार हो चुके थे। यही नहीं, कार सवारों को दूल्हे के भाई ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।

बहरहाल, दुल्हन के ससुरालियों और मायके वालों ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करते हुए दुल्हन और नकाबपोशों की तलाश शुरू कर दी है। कानाचक्क पुलिस स्टेशन के प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि दूल्हे ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

नकाबपोशों ने दूल्हे के भाई को भी पीटा

अखनूर के रहने वाले सीरज चौधरी ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को उसने बरन गांव की रहने वाली शीतल देवी के साथ सात फेरे लिए थे। 26 जनवरी को दिन की रिसेप्शन के बाद दुल्हन को वापस लेकर रफेरा की रस्म निभाने के लिए बरन गांव जा रहा था।

उसके साथ उसका भाई साहिल भी था। वह लोग डूम्मी पहुंचे तो दुल्हन ने कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। पीछे डिक्की में दवाई पड़ी है, निकाल कर दो। इस पर उसने अपनी कार रोकी और दवाई लेने डिक्की की तरफ बढ़ा। तभी पास में एक कार आकर रुकी।

उसमें चार नकाबपोश युवक थे। दुल्हन कार से उतरी और कार में जाकर बैठ गई। जब तक दूल्हा कुछ कर पाता, तब तक कार सवार नकाबपोश युवक भाग गए थे। उसके भाई साहिल ने कार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार दूर निकल चुकी थी।

नकाबपोश युवकों ने साहिल को बुरी तरह से पीट भी दिया। सीरज ने सारी घटना की जानकारी अपने और दुल्हन के परिवार को दी। शाम को दुल्हन के पिता रमेश ने कानाचक्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। यहां कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें