फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से झूलती मिली विवाहिता, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
छन्नी हिम्मत सेक्टर चार में शनिवार की देर रात को एक विवाहित फंदे से झूलती मिली। मायके वालों ने मौके पर जाकर सारे हालात देखे तो मृतका के चेहरे, बाजू, पेट तथा पैरों पर चोटों के निशान और शरीर नीला हो जाने पर हत्या की आशंका हुई। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


कई घंटों के बाद ससुरालियों के जीएमसी के शवगृह के बाहर पहुंचने पर तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने दोनों पार्टियों में दूरी बनाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। जीएमसी में काफी तादाद में मृतका शीतल शर्मा के रिश्तेदार इकट्ठा हो गए थे।

जीएमसी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी, तो डीएसपी रफीक मन्हास, एसएचओ छन्नी हिम्मत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण करने के बाद परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में डाक्टरों के बोर्ड द्वारा शीतल का पोस्टमार्टम करवा शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके के साथ हत्या

शीतल के परिवार के लोगों में इस बात की आशंका बनी हुई थी कि शीतल का पति काफी संपत्ति और पहुंच वाला है। पता नहीं उसके खिलाफ कार्रवाई होगी या नहीं, लेकिन डीएसपी रफीक मन्हास ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत होने के चलते मामला दर्ज कर लिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई का यकीन दिलाने के बाद परिवार के लोगों को थोड़ा विश्वास बना। पोस्टमार्टम के बाद शीतल का शव परिवार के लोगों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने जोगी गेट में शीतल का अंतिम संस्कार कर दिया।

शीतल शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सभी भाई, बहन, रिश्तेदारों की आंखें आंसुओं से नम थीं। हरेक के जुबान पर एक ही बात थी कि शीतल की योजनाबद्ध तरीके के साथ हत्या की गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

दीवार पर मारा था शीतल का सिर

शीतल की मां बिमला सदमे से उभर नहीं पा रही थी, पिता बृज मोहन शर्मा बेटी की मौत से इतने टूट गए थे कि कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

अफगाना मोहल्ला निवासी छोटे भाई साहिल खजूरिया के मुताबिक उनकी बड़ी बहन शीतल की शादी ढाई साल पहले मूलरूप से बांबला मौजूदा छन्नी हिम्मत सेक्टर-4 निवासी प्रवीण शर्मा के साथ हुई थी।

दुर्भाग्य से उन्हें कोई औलाद का सुख प्राप्त नहीं हो सका। इसी बीच एक दफा उनकी बहन ने उन्हें फोन पर उसे बताया था कि उसके पति ने बाथरूम की दीवार के साथ कई बार उसका सिर मारा है, जिससे उसे सिर पर घाव भी हो गए हैं।

उसने घरेलू विवाद होने के चलते बात को अंदर दफन कर लिया, जिसका नतीजा उसके सामने यह आया कि उन्हें अपनी बहन से हाथ धोना पड़ा।

भाई ने बता दिया होता तो वह जिंदा होती

साहिल को इस बात का बड़ा मलाल है कि अगर वह उस समय की बात अपने माता-पिता, रिश्तेदार या सबसे बड़ी बहन को बता देता तो शायद आज शीतल उनके बीच जिंदा होती।

साहिल के मुताबिक शनिवार रात को जीजा ने फोन किया कि उसकी दीदी पूरी हो गई है। यह बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन निकल गई।

वह बड़ी बहन को लेकर तुरंत छन्नी हिम्मत गए, वहां देखा कि उनकी बहन को नीचे जमीन पर लेटाया हुआ था।

साहिल ने खुद ही पुलिस को इसके बारे में सूचना दी और छन्नी हिम्मत पुलिस मौके पर पहुंची और शीतल शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचाया था।

फंदा के बात हजम नहीं हो रही

शीतल की चचेरी बहन तरुण सहित कोई भी रिश्तेदार फंदा लगाने की बात को स्वीकार नहीं कर रहा है। सभी का कहना है कि अगर फंदा लगाया था तो पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया गया, पहले शीतल के मायके फोन करके इसकी सूचना क्यों दी गई और फिर खुद शव को नीचे उतारने की क्या जल्दी थी, परिवार वाले इन सब बातों को बार-बार दोहराते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की बात पर अड़े हुए हैं।

डीएसपी से बार-बार पूछते रहे
शीतल की मौतसे मायूस सुधीर कुमार पराशर, बहनें और अन्य सभी रिश्तेदार डीएसपी रफीक मन्हास से बार-बार यह पूछते रहे कि आखिर पहली नजर से उन्हें क्या लगता है, कई बार पूछने पर भी डीएसपी ने उनके इस सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आधी काटी चुन्नी और मौके पर मौजूद चीजों को सीज कर लिया गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें देख भावुक होती रही बहन

शीतल शर्मा की मौत के बाद उसकी तस्वीरें देख बहनें और अन्य रिश्तेदार भावुक होते रहे। पति के साथ खिंची हुई तस्वीर को देखकर मां का यह कहना था कि बेटी अपने पति के साथ खड़ी तो थी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जैसे उसे डरा सहमा कर खड़े किया हो।

पति पर लगाए पहुंच बताने के आरोप
साहिल के मुताबिक शनिवार की रात को जब वह छन्नी हिम्मत गए थे, तो जब उन्होंने पूछा कि आंटी कहा पर थी, तो बताया गया कि प्रवीण के साथ बांबला गई थी, लेकिन जब योजनाबद्ध हत्या करने की बात कही गई तो उनके जीजा ने मंत्रियों के साथ पहुंच होने की बात बताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें