फ्लाय मंडाल में मंगलवार को टिप्पर के नीचे आने से चालक की मौत हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने नर्सिगिं पुरा परगवाल निवासी सुभाष चंद्र को बमुश्किल से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही सुभाष चंद्र की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सुभाष चंद्र फ्लाय मंडाल रेट उठाने के लिए आया था। इस दौरान जेक लगाकर टिप्पर को उठाने वाला था, लेकिन रास्ते में नीचे बल्ली पड़ी थी, उसे हटाने लगा तो अचानक से चेक खिसक गया और टिप्पर धड़ाम से नीचे आ गिरा। बुरी तरह से दबने से सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
जोर से चिल्लाया तो आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। अफरातफरी में उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शव गृह में भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।