फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने क्या बात थी जो फंदे से झूल गया वो

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर थाना अंतर्गत लोअर रूप नगर बूटा नगर स्थित मकान में एक व्यक्ति का शव फंदे से झूलता मिला है। परिवार के लोगों को सुबह सात बजे इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विलाप करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। घटना मृतक के मां के घर हुई है। मृतक जगती नगरोटा में रहता था। जानकारी के मुताबिक जगती नगरोटा निवासी सुरिंद्र पंडिता (42) अपनी मां के घर लोअर रूप नगर, बूटा नगर में आए थे।

यहां उनकी बहन भी रहती है। रात का खाना खाने के बाद सुरिंद्र सोने के लिए चले गए। सुबह मां ने उठकर दरवाजा खटखटाया। इस पर सुरिंद्र नहीं उठा। इसके बाद जब उन्होंने झांककर देखा सुरिंद्र पंखे के हुक से लटक रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

सुबह मां ने ही देखा लटका हुआ शव

मां जोर से चीखी तो बहन भी वहां दौड़कर पहुंची। वह भाई को फंदे से लटका देख बेहोश हो गई। इसी बीच आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। सुरिंद्र ने दुपट्टे से फंदा लगाया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जगती नगरोटा में रहता था। वह कभी-कभार अपनी मां से मिलने आ आता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें