जिले के दरहाल पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव से अगवा की गई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर अपहरणकर्ता को दबोच लिया है। एसएसपी राजोरी युगल मन्हास के अनुसार पीड़ित किशोरी कुछ दिन पहले घर से किसी काम के लिए बाजार आई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।
एसएचओ दरहाल मोहम्मद अजीम ने पता लगाया और पाया किशोरी को अरशद महमूद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी दरहाल नामक एक युवक ने अगवा कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कुछ दोस्तों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की।
पुलिस टीम ने राजोरी के एक संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की व किशोरी को बरामद कर लिया। मेडिकल जांच व अन्य औपचारिकताएं पुरी करने के बाद किशोरी को परिवार को साैंप दिया गया। जबकि आरोपी युवक को आरपीसी की धारा 363, 109 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट से पुलिस रिमांड पर ले लिया है।