पीर मिठ्ठा पुलिस ने एक छात्रा के अपहरण मामले में श्रीनगर के रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले छात्रा के परिवार वालों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि छात्रा लापता हो गई है, लेकिन बाद में परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका एक युवक ने अपहरण किया है।
एसएचओ जावेद मलिक का कहना है कि पुलिस ने श्रीनगर के रहने वाले निसार भट्ट को पकड़ा है। वह छात्रा को अपने साथ बहला-फुसला कर ले गया था। आरोपी इस समय गुज्जर नगर में रह रहा था। कुछ दिन पहले छात्रा को अपने साथ ले गया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बाग-ए-बाहु इलाके से भी अपह्त युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके आरोप में पुलिस ने जानीपुर की हाउसिंग कालोनी के रहने वाले बिलाल अहमद को पकड़ा है।
पांच दिसंबर को लापता हुई युवती को पुलिस ने अमृतसर से बरामद किया। युवती का पुलिस मेडिकल करा रही है। एसएचओ विजय चौधरी का कहना है कि आरोपी ने युवती को कटड़ा के एक होटल में रखा था। पुलिस होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई करेगी।