फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवती बरामद, आरोपी काबू

Tue, 15 Mar 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जम्मू

सार

  • युवती के पिता की शिकायत पर धारा 366 और 109 के तहत मामला दर्ज किया था।
  • पुलिस ने मामले की जांच करते हुए फोन टैप कर आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्दड़ा से अपहृत युवती को बरामद कर लिया है। युवती को भगा कर ले जाने वाले आरोपी युवक को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने कुछ दिन पहले युवती के पिता की शिकायत पर धारा 366 और 109 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। 
विज्ञापन


सोमवार को आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बरामद युवती का मेडिकल करवाया है। माना जा रहा है कि आरोपी ने अपहृत युवती के साथ दुष्कर्म भी किया है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी। 

एसडीपीओ भारत भूषण का कहना है कि सिद्दड़ा के रहने वाले सुरेंद्र कुमार पर आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले क्षेत्र की रहने वाली युवती का अपहरण किया था। इसके बाद युवती के पिता ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए फोन टैप कर आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें