फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देकर दंपति ने 40 लाख रुपये ठगे

Tue, 15 Mar 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जालंधर के एक दंपत्ति ने विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि दंपति ने एक परिवार से उन्हें विदेश भेजने के लिए पैसे लिए लेकिन बाद में न तो परिवार के लोगों को विदेश भिजवाया और न ही पैसे वापस किए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और ह्यूमन ट्रैफकिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी भादसों थाना के एएसआई मनमोहन सिंह ने बताया कि भादसों की बलजिंदर कौर के पति अमरजीत सिंह ने अपनी मौत से पहले जालंधर के हरदियाल नगर के रहने वाले अमरजीत सिंह व उसकी पत्नी रजिंदर कौर से उनके पूरे परिवार को कनाडा भिजवाने का सौदा 40 लाख रुपये में किया था।

सौदे की तय राशि भी आरोपियों को दे दी गई थी। इसी बीच जंमीदारी का काम करने वाले अमरजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद जब उसकी पत्नी बलजिंदर कौर ने उसे और उसके बच्चों को कनाडा भेजवाने के लिए आरोपियों से संपर्क साधा।
विज्ञापन


आरोपियों ने न तो उन्हें विदेश भेजवाया और न ही उनके 40 लाख रुपये वापस किए। बलजिंदर कौर ने तंग आकर एसएसपी आफिस में शिकायत की। जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपी दंपत‌ि के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें