फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः आतंकवाद को रियासी जिले में फिर से जिंदा करने की साजिश, लश्कर के मददगारों ने कबूल की ये बात

Mon, 31 Aug 2020 02:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती रियासी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के रियासी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगारों से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः अगस्त में 16 और इस साल अब तक 161 आतंकी ढेर, 61 सुरक्षाकर्मी शहीद

रियासी जिले की एसएसपी रश्मि वजीर ने कहा कि आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक सरकारी अध्यापक, एक दुकानदार और एक श्रमिक है। ये सभी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। इनका हैंडलर मोहम्मद कासिम है। ये सभी पिछले पांच साल से इलाके में सक्रिय थे और कासिम के संपर्क में थे। साथ ही पूर्व आतंकियों के परिवारों को मदद कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पकड़े गए आतंकियों के मददगारों ने कबूल किया है कि सीमा पार बैठे इनके आका रियासी जिले में आतंकवाद को एक बार फिर से जिंदा करने की साजिश रहे हैं। इनके पास से रुपये व अन्य सामग्री बरामद हुई है। आतंकियों के ये मददगार सोशल मीडिया के जरिए अपने आकाओं के संपर्क में थे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पूछताछ अभी जारी है, इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मददगारों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया और आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें