फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु को जलाकर तमाशा देखते रहे ससुराल वाले

Tue, 02 Sep 2014 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के बारामुला जिले में ससुराल वालों ने बहू पर मिटटी का तेल छिड़क कर जला दिया। यह खुलासा इस मामले में जारी प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आई है, जबकि ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


जांच प्रक्रिया में शामिल एक अधिकारी के अनुसार, पहले बताया गया था कि 21 वर्षीय इस महिला ने ससुराल वालों से झगडे़ के बाद आत्महत्या की है, लेकिन जैसे ही जांच शुरू की गई तो असलियत कुछ और ही निकली। दरअसल बारामुला जिले के टंगमर्ग के पूरे इलाके में पिछले शुक्रवार को उस समय मातम पसर गया, जब एक 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

इस मामले में यही बताया जा रहा था कि इस महिला ने आत्महत्या की है। पर महिला के परिवार वालों ने इस आत्महत्या पर सवाल खड़े किए। परिवार वालों का पहले से ही यह आरोप था कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। महिला के पिता का कहना था कि उनकी बेटी को ससुराल वालों द्वारा मारा पीटा जाता था, वह भी तब जब उसका पति घर में नहीं होता था।
विज्ञापन


उनके अनुसार उनकी बेटी पर बहुत दबाव था, पर इस हद तक वह गिर जाएंगे इसकी उम्मीद नहीं थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़ित महिला को उसके पिता, पति और उसके भाई ने जली हुई हालत में अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें