फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने नाले में डुबो बेरहमी से की थी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब तीन महीने पहले रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते बरमीन इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद महिला के शव के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। एसएसपी मो. सुलेमान चौधरी ने बताया कि जब मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि महिला की हत्या उसके ही पति अशोक कुमार ने ही की थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सात अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली की बरमीन में नाले में रजनी देवी का शव पड़ा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीपीओ रामनगर अभिषेक शर्मा और एसएचओ रामनगर दीपक पठानिया को जांच के दौरान पता चला कि रजनी का उसके पति अशोक कुमार के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था।

2013 में रजनी ने रामनगर पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य कई तरह के आरोप लगाकर एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। लंबे समय से रजनी अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर रजनी को नाले के किनारे बुलाया

पुलिस को यह जानकारी मिलने पर कुछ संदेह हुआ। जब पुलिस ने अशोक कुमार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। अशोक कुमार ने बताया कि छह अप्रैल को अपने घर से अनंतनाग में कुल्फी की फैक्ट्री में काम करने की बात कहकर निकल गया, लेकिन वह अनंतनाग न जाकर बरमीन चला गया।

रात करीब नौ बजे उसने फोन कर रजनी को नाले के किनारे बुलाया। रजनी के वहां पहुंचने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और अशोक कुमार ने रजनी की गर्दन पकड़ कर नाले के पानी में डूबो दिया। तब तक उसने रजनी को बाहर निकाला जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

उसके रजनी के शव को नाले में फेंका और मौके से फरार हो गया। नाले में पानी इतना ज्यादा नहीं था कि डूबने से किसी की मौत हो जाए। इसलिए पुलिस को शक हुआ था। एसएसपी ने बताया कि अब पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें