फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम दुनिया को अलविदा कह गया हम्मु

Fri, 08 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा बहुत कम होता है, जब मरीज का इलाज करते-करते डाक्टरों को भी उनसे लगाव हो जाए। कटड़ा के रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिले बच्चे का इलाज करते डाक्टरों को भी उससे लगाव हो गया था।
विज्ञापन


शायद यही वजह थी कि उसकी मौत होने पर डाक्टरों की आंखें भी नम हो गईं। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी बच्चे की मौत को लेकर दुखी दिखे। वहीं बच्चे का पोस्टमार्टम कर शव उसकी दादी को सौंप दिया। शव लेकर परिवार वाले पंजाब के कपूरथला के लिए रवाना हो गए।

वीरवार को बिना बोर्ड, लेकिन चार विशेषज्ञ डाक्टरों ने बच्चे का पोस्टमार्टम किया। इसमें सर्जरी, मेडिसन, फिजिशियन आदि शामिल थे। रेलवे पुलिस की एक टीम भी शव के साथ पंजाब रवाना हो गई।
विज्ञापन


बच्चे की मां के पंजाब में होने की सूचना है। उसे पकड़ने के  लिए पुलिस टीम छापा मारेगी। इसमें पंजाब पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। एसएसपी कटड़ा रेलवे पुलिस अशोक शर्मा का कहना है कि बच्चे का शव उसकी दादी को दिया गया है, क्योंकि वैध रूप से वही बच्चे की हकदार थीं।
विज्ञापन


फ्लैश बैक
एक जनवरी कटड़ा रेलवे स्टेशन के पास चार साल के बच्चे का शव मिला
दो जनवरी को बच्चा जीएमसी पहुंचाया गया
पांच जनवरी को बच्चे की पहचान हुई
पांच जनवरी को ही बच्चे की दादी और नाना जीएमसी पहुंचे
छह जनवरी देर रात 12:30 बजे बच्चे की मौत हो गई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें