रामबन की एक नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। लड़की के बयान पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों में दो स्थानीय और दो बिहार के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबन जिले की रहने वाली युवती भद्रवाह अपने ननिहाल आई हुई थी।
शाम को वह एक चाइनीज रेस्टोरेंट में मोमोज खाने के लिए गई हुई थी। वहां मोमोज में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद चार युवक उसे उठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब लड़की को होश आया तो वह अपने को भद्रवाह के उदराना इलाके में पाया।
अपने साथ हुई हैवानियत से दुखी लड़की फूट-फूटकर रो रही थी। वहां के लोगों ने जब उसे रोते हुए देखा तो उससे पूछताछ की। तब उसने लोगों को आपबीती बताई। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की से पूछताछ शुरू की।
लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने चार युवकों किला मोहल्ला भद्रवाह निवासी मंजूर अहमद, पासरी भद्रवाह निवासी फरहान कयूम और पटना (बिहार) के फुलवारी निवासी नौशाद व नजीर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच भी करवाई।