फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार लोगों की अकाल मौत

Thu, 14 Jul 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में बुधवार को चार लोगों की अकाल जान चली गई। गोल गुजराल क्षेत्र में ट्रक से गिरने के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सरोर बाड़ी ब्राह्मणा से सड़क हादसे के कारण घायल हुए युवक ने मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। झुलसने के बाद जीएमसी में उपचाराधीन महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सड़क हादसे के घायल की जान चल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोल गुजराल क्षेत्र में परमजीत सिंह (70) किसी काम से अपने ट्रक की छत पर चढ़ा। उतरने के दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया। परमजीत सिंह के सिर पर गहरी चोटें आईं। परिवार वालों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं सरोर में भी दो दिन पहले हुए सड़क हादसे के कारण घायल हुए अनिल कुमार को बाड़ी ब्राह्मणा अस्पताल से जम्मू रेफर किया गया। अनिल कुमार को पहले किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया था। हालत गंभीर होने के बाद बाड़ी ब्राह्मणा में भर्ती कराया। जैसे ही वह जम्मू मेडिकल कालेेज अस्पताल में पहुंचा, उसे डाक्टरोें ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डाक्टरों ने बताया कि अनिल कुमार की मौत पहले ही हो चुकी थी। अस्पताल में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। वीरवार को दोनों मामलों में शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने भी संदिग्ध मौत का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें