फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: नकली नोट सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 07 Jun 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
गुज्जर नगर पुलिस ने नकली नोट सप्लाई करने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा और उसकी गाड़ी को भी सीज किया। नकली करंसी कहां से आई और किसे दी जानी थी, इसका पता चलते ही पुलिस ने नगर के कुछ महत्वपूर्ण ठिकानों में छापेमारी की। पुलिस को इस मामले में तीन अन्य लोगों की तलाश है।
विज्ञापन


पीर मिठ्ठा पुलिस ने गुज्जर नगर पर तवी में नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान एक कार को रोका गया। पुलिस को पहले से सूचना थी कि रामबन से नकली करंसी की खेप को जम्मू में भेजा गया है। कार में अब्दुल हमीद निवासी रामबन मौजूद था। 

उसकी कार की तलाशी लेने के बाद 15 हजार रुपये नकली करंसी, 24 सौ असली करंसी, दो चूड़ियां, एक अंगुठी, दो कान की बालियां भी बरामद की। इसके अलावा दो मोबाइल भी जब्त किए गए। गाड़ी के दस्तावेज की जांच की गई। गाड़ी फिलहाल नई निकाली गई थी और उसका चेसिज नंबर ही अंकित किया गया था। 
विज्ञापन


कार, नकली करंसी व अन्य सामान को भी सीज करके मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान जम्मू में ही एक ठिकाने पर इस करंसी को पहुंचाया जाना था। पुलिस ने इस ठिकाने पर भी छापा मारा। उस जगह पर कोई नहीं मिला। 

नकली करंसी रामबन से लाई गई है। इस सूत्रों का भी पुलिस पता कर रहा है। इस मामले में सीमा पार से नकली करंसी की आतंकियों व ओवर ग्राउंड वर्करों द्वारा सप्लाई किए जाने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें