धर्मनगरी के एक होटल में युवक और युवती ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। दोनों सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार सुनील (24) और रेनू (20) ने कटड़ा में कश्मीर रोड पर बस अड्डे से करीब सौ मीटर दूरी पर स्थित एक रेस्ट हाउस में मंगलवार की सुबह आठ कमरा नंबर 201 बुक कराया। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए।
बुधवार की शाम छह बजे तक जब उन्होंने कमरा नहीं खोला तो रेस्ट हाउस प्रबंधन को शक हुआ। रेस्ट हाउस के कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दोनों ने अंदर से कमरा बंद रखा था।
वापसी का टिकट 22 अगस्त का
आत्महत्या
- फोटो : MID DAY
रेस्ट हाउस प्रबंधन ने इसकी खबर पुलिस को दी। इसके बाद दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखा तो सभी हैरान रह गए। दोनों की मौत हो चुकी थी। युवक का का बाथरूम में पड़ा था, जबकि युवती का शव बेड पर था।
दोनों ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। देर शाम तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। पुलिस का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला लगता है। फिलहाल, जांच जारी है।
पुलिस को कमरे से आधार कार्ड और ट्रेन का वापसी का टिकट मिला है। दोनों की वापसी का टिकट 22 अगस्त का था। दोनों ने 23 अगस्त को कमरा बुक कराया था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि दोनों कब घर से निकले थे और कटड़ा में कब पहुंचे। युवक का नाम रेस्ट हाउस की इंट्री बुक से पता चला है।
इसमें उसने अपना पता सुनील निवासी सोनीपत हरियाणा दर्ज कराया है। आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सुनील पुत्र कृष्णा गुमर (139 सोनीपत हरियाणा) के रूप में हुई है। आधार कार्ड के अनुसार उसका मोबाइल नंबर 96115-23008 है। युवती के नाम का आरक्षित रेलवे टिकट के आधार पर पता चला है।