शीना बोरा हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी के गिरफ्तार होने के ठीक एक साल बाद इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी और उनके बेटे राहुल मुखर्जी के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आई है।
इस रिकॉर्डिंग में राहुल और पीटर के बीच जो बातचीत सामने आई है उससे पीटर मुखर्जी जो कि पहले से इस केस में अभियुक्त है की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
सीबीआई ने बातचीत की इस रिकॉर्डिंक को 20 पन्नों की चार्जशीट में दायर किया है। रिकॉर्डिंग की अहम बातचीत के 13 पन्ने अभियुक्त को भी दिए गए हैं। शीना की हत्या के बाद पीटर और राहुल के बीच जो बातचीत हुई उसमें कुछ ऐसी बातचीत भी है जो पीटर को हत्यारोपी बनाने का अहम सबूत साबित हो सकता है।