फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरमाल में टब में गिरने से मासूम की मौत

Wed, 09 Mar 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरी चौकी के अधीन पड़ते गांव जरमाल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो वर्ष के बच्चे की टब में गिरने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से पूरा गांव सदमे में है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


अचानक हुई इस मौत पर किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है। जिस बच्चे की किलकारियां सबके लिए खुशी लाती थीं, उसकी खामोशी ने पूरे गांव को खामोश कर दिया।

जानकारी के अनुसार दो वर्षीय सूक्ष्म की मौत घर पर ही टब में गिरने से हो गई। घर पर सूक्ष्म जब खेल रहा था तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में आंगन में रखे टब में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। 

नगरी चौकी प्रभारी ने बताया कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे साफ हुआ है कि बच्चे की मौत सिर पर चोट से हुई है। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म का पिता विक्रम दिहाड़ीदार है और माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उनका एक बेटा भी है। वर्षीय बच्चे की मौत से परिवार में मातम छाया है। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें