जम्मू के मांडा पार्क और अंबफला के मध्य सेना शिविर 606 बटालियन एएससी में सोमवार की देर रात को सेना के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। इससे मूलरूप से मुंबई, महाराष्ट्र निवासी बहादुर सिंह किसान (39) की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि खून से लथपथ हालत में बहादुर सिंह को सेना के अस्पताल में ले जाया गया तो वहां के डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। शव का जीएमसी में पोस्टमार्टम करवा मुंबई के लिए भेज दिया गया है।
जवान द्वारा खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जनवरी माह में बहादुर सिंह घर से छुट्टी काटकर ड्यूटी पर आए थे।
उन्होंने गोली ठोड़ी से ऊपर की ओर मारी, जो कि मुंह के हिस्से को चीरती हुई सिर के ऊपरी हिस्से से बाहर निकल गई।