फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर पर चढ़ा ट्रक, छलांग लगाकर बचाई जान

Wed, 04 Jan 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
स्कूटर पर चढ़ा ट्रक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
आईआरपी के एक कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कांस्टेबल जोरावर सिंह कानाचक का रहने वाला है। सोमवार को घर लौटते वक्त एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


वहीं शहर के शकुंतला चौक के पास एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर एक स्कूटर सवार बाल-बाल बच गया। चालक की होशियारी ने उसकी जान बचा ली। हुआ यूं की चालक पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर आ रहा था। तभी ट्रक चालक ने सीधा उस पर ट्रक चढ़ा दिया।

इससे पहले कि स्कूटर चालक को चोट पहुंचती होशियारी दिखाते हुए स्कूटर चालक ने छलांग दी और वह एक तरफ जा गिरा। यदि ट्रक के नीचे आता तो उसकी जान चली जाती। वहीं दोमाना में बन तालाब के रहने वाला अशरफ बाइक पर जाते अन्य बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वह घायल हो गया। घायल को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले संतोष को तालाब तिल्लो इलाके में एक मिनी बस ने टक्कर मार दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें