मायके से ससुराल लौट रही एक महिला के गले से झपटमार ने सोने की चेन झपट ली। जब तक महिला शोर मचाती, आरोपी फरार हो चुका था।
बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उधमपुर की रहने वाली महिला अखनूर में अपने मायके गई हुई थी।
वहां से लौट कर वह केसी चौक के पास बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक बाइक पर आया तो उसके गले से चेन छीन कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी के बारे पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।