बिश्नाह। बिश्नाह थानांतर्गत गांव खैरी में शनिवार सुबह एक युवती ने घर मेें ही जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जीएमसी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहा है कि युवती ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी जानकारी अधूरी है। ब्यूरो
घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी
बिश्नाह।
नौग्रा गांव में शनिवार को घर के बाहर गेट के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में मोटरसाइकिल मालिक अशोक कुमार पुत्र धर्मचंद ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक जेके-02 बी4-5265 घर के बाहर खड़ी की थी, कुछ देर के बाद जब वापस आया तो बाइक गायब थी। पुलिस अशोक की शिकायत बाइक चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो