जम्मू। शहर के डिग्याना इलाके में एक शादी समारोह में हवा में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर रिवाल्वर जब्त कर ली है। शादी पूर्व मंत्री के चालक के भाई के घर थी।
जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री चमन लाल गुप्ता के ड्राइवर के भाई के घर शादी थी। यहां शादी में आए सुखदेव सिंह निवासी रानी तालाब डिग्याना निवासी ने हवा में फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही दहशत व्याप्त हो गई। गोली चलाते वक्त किसी ने घटना वीडियो बना कर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।