बिश्नाह। एक महिला वकील से छेड़खानी और बदतमीजी के आरोप में भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे सांबा जिले के सुपवाल से पकड़ा गया।
बिश्नाह मुंसिफ कोर्ट में वकालत करने वाली महिला वकील बंधना देवी ने धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ छेड़खानी, बदतमीजी और अपशब्द करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 294, 354, 500 और 506 के तहत मामला दर्ज करवाया था। धर्मेंद्र बिश्नाह मुंसिफ कोर्ट में अपनी वकील पत्नी के साथ मुंशी का काम करता है।
बार एसोसिएशन ने आरोप को गलत बताया
बिश्नाह। बिश्नाह बार एसोसिएशन ने भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। मंगलवार को तहसील परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बार एसोसिएशन की उप प्रधान रजनी बाला, वरिष्ठ वकील संपूर्ण सिंह मन्हास, बीडी शर्मा, सोनिया मोटण व कुछ अन्य टाइपिस्टों ने एक स्वर में कहा कि धर्मेंद्र कुमार ने किसी के साथ कोई बदसलूकी नहीं की।
प्रेस वार्ता में रजनी बाला ने कहा कि बंधना देवी ने बार एसोसिएशन में भी इस तरह की शिकायत की थी। सोमवार को इसी पर बार में मीटिंग भी रखी थी, जिसमें बंधना को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आई।