रियासी। अश्लील फोटो खींच कर युवती से दुष्कर्म किए जाने के आरोप में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी सहित दो युवकों को पकड़ने में कामयाबी पाई है।
शनिवार देर शाम को पुलिस ने बताया कि सुबह पुलिस स्टेशन में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अक्षित शर्मा निवासी वार्ड नंबर तीन नई बस्ती में कपड़ों की दुकान करता है। पिछले वर्ष वह उसकी दुकान पर सामान लेने गई तो उसने पानी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। होश आने पर उसने अपने आपको दुकान के बेसमेंट में पाया। इस दौरान अक्षित ने उसके कुछ अश्लील फोटो खींच लिए थे। जिनको दिखा कर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बात नहीं बताने की धमकी भी दी। इसके बाद अक्षित आए दिन उसको दुकान पर बुला कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बीते माह भी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसको धमकी भी दी कि अगर उसके साथ शादी नहीं की तो वह सभी फोटो वायरल कर देगा। बीते माह की 25 तारीख को अक्षित ने उसे जम्मू में बुलाया जहां पर एक मारुति कार में बिठा कर उसे किसी दूसरे स्थान पर ले जाया गया।
युवती की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 366, 376, 509, 109 के तहत मामला दर्ज किया। इसके साथ ही अक्षित को जम्मू से तथा उसके सहयोगी अरविंद ठाकुर व अशोक सिंह को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सारी कार्रवाई एसएसपी निशा नथयाल के निर्देश पर एडिश्नल एसपी शिव कुमार चौहान, डीएसपी डाक्टर वसीम हमदानी, एसएसचओ अश्विनी शर्मा एसआई पुरुषोत्तम शर्मा ने अंजाम दिया।
अश्लील फोटो खींच कर करता रहा दुष्कर्म
रियासी। युवती की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन केस को लेकर शहर में चर्चा का माहौल है। बताया जाता है कि अक्षित शर्मा के उक्त युवती के साथ संबंध थे। युवती अक्सर उसकी दुकान पर आया करती थी। युवक अक्षित के एक अन्य युवती के साथ भी संबंध थे। एक बार उसका मोबाइल दूसरी युवती के हाथ चढ़ा तो उसने उसमें दोनों के फोटो देखे, जिसमें से कुछ अश्लील भी थे। युवती ने एक दो फोटो को इंस्ट्राग्राम पर चढ़ा दिया। हालांकि उसे थोड़ी देर के बाद हटा भी दिया गया। यहीं से केस दर्ज कराने वाली युवती तथा अक्षित के बीच मतभेद शुरू हुआ। बताया जाता है कि अक्षित उसके साथ शादी करना चाहता था, लेकिन उससे पहले सारा घटनाक्रम हो गया। इंस्ट्राग्राम पर फोटो को अपलोड करने वाली लड़की राजनीति में अच्छी पैंठ रखने वाले एक नेता की बताई जाती है, जिसे पुलिस ने अभी तक केस से बाहर रखा हुआ है।