फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब तकनीशियन से मांगी 5 लाख की चौथ, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लैब तकनीशियन के पास फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर उसका अपहरण करवाकर जान से मारने की धमकी दी गई है। लैब तकनीशियन ने इस संबंध में महिला थाना खानपुर कलां में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में साइबर सैल की भी मदद ले रही है। मोबाइल पर कॉल इंटरनेट से की गई है।
विज्ञापन

फतेहबाद के टोहाना के रहने वाले विक्रम बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में लैब तकनीशियन हैं। उसके मोबाइल पर 16 मई को एक नंबर से कॉल आई और उनसे पांच लाख रुपये की चौथ मांगी गई। फोन करने वाले व्यक्ति ने विक्रम को धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसका अपहरण कर जान से मरवा दिया जाएगा। विक्रम ने फोन काट दिया, इसके बाद उसके पास कई बार कॉल कर धमकी दी गई। विक्रम ने परेशान होकर महिला थाना खानपुर कलां में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बातचीत नहीं हुई। नंबर पर कॉल नहीं जा रही है जबकि वह बार-बार विक्रम को फोन करके धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर सैल से मदद मांगी है।
इंटरनेट से की गई कॉल
पुलिस ने जब उन नंबर की डिटेल निकाली जिससे चिकित्सक के पास कॉल की गई थी तो पता लगा कि कॉल इंटरनेट से की गई है। जिसके बारे में पुलिस ने पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ से भी मांगी गई थी 50 लाख की रंगदारी
सोनीपत के सेक्टर-14 के रहने वाले बाल रोग विशेषज्ञ से भी 9 मई को इंटरनेट से कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। डॉ.अमित राय ने सिविल लाइन थाना की सेक्टर-14 चौकी पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
लैब तकनीशियन विक्रम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फोन करने वाले तक पहुंचने के लिए साइबर सैल की सहायता मांगी गई है। जिस नंबर से विक्रम के पास कॉल आ रही है वह इंटरनेट से की गई है।
विज्ञापन

-बलजीत सिंह, एसआई, महिला थाना खानपुर कलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें