फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नी बाबा की मां ने कहा, जेल में मारने की हो रही साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जेल में बंद सुपारी किलर सन्नी बाबा की मां ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद उसके बेटे को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। सन्नी बाबा बहुचर्चित अमनदीप हत्याकांड के आरोप में जेल काट रहा है। वह उधमपुर की जिला जेल में बंद है। इसी जेल में इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजा सिंह की पहले ही जेल के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सन्नी बाबा की मां शमीमा अख्तर का कहना है कि जेल में सन्नी को जान से मारने की साजिश हो रही है। कुछ दिन पहले जेल से बाहर के चार लोग आए और सन्नी को जमकर पीटा। सन्नी पर झूठा आरोप लगाया गया कि उसने एनओ से मारपीट की है। यहां तक उसने मांग की कि सन्नी का मेडिकल कराया जाए। इसको भी नजरअंदाज किया गया है। कुछ लोग सन्नी को मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह बीमारियों से जूझ रहा है, लेकिन उसका जेल में सही से इलाज भी नहीं होने दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें