फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तवी नदी में बुधवार को नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक के साथ दो दोस्त भी थे, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाए। मृतक रमन कुमार शहर के न्यू प्लाट इलाके का रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

रमन अपने दो दोस्तों के साथ सिद्दड़ा के पास तवी नदी में नहाने के लिए गया था। यहां उसने ऐसी जगह छलांग लगाई, कि फिर वापस नहीं आ पाया। यहां पानी काफी गहरा था। उसके दोस्तों ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से युवक को ढूंढा। उसे जीएमसी पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
डीएसपी यशवीर सिंह सलाथिया का कहना है कि फिलहाल 174 के तहत केस दर्ज किया गया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। युवक की मौत डूबने से हुई या फिर उसे जानबूझकर डुबोया गया है, दोनों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें