जम्मू। कानाचक इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली में एक महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया गया। यहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। आरोप है कि महिला के पति ने गोली चलाई। जिसमें उसकी पत्नी घायल हो गई। कानाचक पुलिस से बात करने पर बताया गया कि यह मियां बीबी का झगड़ा था। दोनों में समझौता हो गया है। पुलिस में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।