फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग् ध परिस्थि तियों में शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी थाने क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कित्थर में शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में तालाब से एक शव बरामद हुआ। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि कित्थर गांव के तालाब में किसी का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की तो पता चला कि वह चिरडी गांव का रहने वाला बेली राम (60) का शव है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी पहुंचाया। केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच का विषय यह है कि बुजुर्ग तालाब क्यों गया था। कुछ लोग इसे हत्या भी मान रहे हैं। हालांकि शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे। बहरहाल पुलिस ने तत्काल धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें