फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़। तेंदुए के हमले में महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के दूरदराज इलाका सुजना पलमाड़ में शनिवार की शाम के समय भेड़ चराने गई महिला को तेंदुए ने उस समय घायल कर दिया जब वह अपनी भेड़ों को बचाने गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उसकी दो भेड़ें तेंदुआ खा गया। उसके बाद महिला पर भी हमला किया, जिसमें वह घायल हो गई, जिसका उपचार किया गया। महिला की पहचान साजा बेगम निवासी सुजना पलमाड़ बताई गई, तेंदुआ उसे भी खा जाता परंतु उसकी हिम्मत ने उसका साथ दिया और वह किसी तरह से वहां से जान बचा कर भागी। इस तेंदुए के गांव के समीप पाना लोगों को अब खतरा लग रहा है, लोगों ने अपने पशुओं और छोटे बच्चों को घर से बाहर भेजने से मना किया है। लोगों ने वन जीव विभाग से अपील की है कि इस तेंदुएं को पकड़े और दूर कहीं जंगल में भेजें, ताकि उनकी जान को कोई खतरा नहीं होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें