फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के छन्नी इलाके में शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिलावर का रहने वाला कबीर अहमद शनिवार को अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था। जब वह स्टेडियम मोड़ के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने ट्रैक्टर और चालक को घेर लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल कबीर को उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कबीर मौजूदा समय में बठिंडी इलाके में रह रहा था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें