फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से भुक्की लेकर आ रहे पंजाब के तीन तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/दोमाना। जिला पुलिस ने तीन जगहों पर कार्रवाई कर नशा तस्करों पर शिकंजा कसा। घरोटा और मनवाल पुलिस इलाके में भुक्की बरामद की गई। तस्करों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

घरोटा पुलिस ने पंजाब के रहने वाले तीन तस्करों को पकड़ा। यह कश्मीर से 15 किलो भुक्की लेकर आ रहे थे। आरोपियों में पंजाब के रहने वाले निशांत सिंह, सुखवंत सिंह और गुरशरन सिंह शामिल हैं, जो पंजाब के जिला मोगा, मानसा, फिरोजपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने रामबन के पास हाईवे बंद होने से वह मुगल रोड से आए। वहां से टूरिस्ट वाहन को हायर किया। यह भी बताया कि शोपियां में एक ढाबे से यह भुक्की ली थी। उधर, मनवाल पुलिस ने नाका लगाकर कार चालक से 10 किलो भुक्की बरामद की है। आरोपी की पहचान तालिब हुसैन निवासी मजालता के रूप में हुई है। वह भुक्की को कश्मीर से लाकर जम्मू बेचने आ रहा था। वहीं, गंग्याल पुलिस ने ओडिशा के रहने वाले निर्मल मोहांता से तीन किलो गांजा बरामद किया है। वह बिहार से इसे लेकर आया था और जम्मू में बेचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें