फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट पुलिस ने 23दूधारू पशु मुक्त करवाए,4तस्करों को दबोचा 4वाहन भी सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने सोमवार की देर शाम मुगल रोड के रास्ते पशु तस्करी का प्रयास विफल कर दिया। इस दौरान 23 पशु मुक्त कराए। इस दौरान पशु तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। चार वाहन भी सीज किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी राजीव पांडे के निर्देश पर एसएसपी आदिल मजीद की देखरेख में डीएसपी सुरनकोट रियाज अहमद, एसएचओ सुरनकोट सोमराज और बैरामगल्ला चौकी प्रभारी एसआई रंजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुगल रोड पर बैराम गल्ला में विशेष नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने मार्ग पर आ रहे चार टाटा मोबाइल वाहन (जेके12 7551,जेके 12 3723, जेके 21 बी 7167 और जेके 21 6484) को नाके पर रोका। जांच की तो वाहनों में 23 पशु लदे मिले। इस पर वाहन को सीज कर आरोपी चालक मोहम्मद सुल्तान, रियाज अहमद निवासी मंडी, फारूक अहमद निवासी चंडक और अब्दुल रहीम निवासी मेंढर को पशु तस्करी के आरोप में हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ सुरनकोट थाने में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें