कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन को अपने परिवार के साथ शनिवार को आई एक महिला श्रद्धालु के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक आगरा जिले के उमरेठा गांव की रहने वाली महिला आशिका (23) पुत्री ज्ञान सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वैष्णो माता का दर्शन करने के लिए आई थी। शनिवार को भवन के नए रास्ते बैटरी कार वाले ट्रैक पर हिमकोटी के पास उसके ऊपर पहाड़ी से बड़ा पत्थर आ गिरा।
गंभीर चोट लगने के कारण उसकी वहीं मौत हो गई। उसके शव को कटड़ा अस्पताल के शव गृह भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी कानूनी औपचारिकताएं कर ली। शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।