फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पुल से नीचे गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। आरएस पुरा-जम्मू सड़क मार्ग पर बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाल पुलिस को सूचित किया। पुलिस उसे उपचार के लिए जीएमसी लेे गई। कार चालक की पहचान नहीं हो सकी है। ब्यूरो
विज्ञापन

-----
न्यूज - 2
घराना के किसान पूर्व मंत्री से मिले
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव घराना के किसान बुुधवार को सुचेतगढ़ के पूर्व विधायक व मंत्री से मिले। घराना वेटलैंड पहुंचे प्रवासी पक्षियों के गेहूं की फसल खराब करने पर समाधान करने की मांग की। किसान विशनदास, मितल चौधरी, अशोक चौधरी, अजीत राज, धयापाल, पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि हर वर्ष सर्दी में प्रवासी पक्षी फसल खराब करते हैं। इस वर्ष भी हजारों की संख्या में पहुंचे प्रवासी पक्षी खेतों में लगाई गेहूं की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल ने वन्यजीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों से इसका समाधान कराने का आश्वासन दिया। ब्यूरो
टैंकर डिवाइडर पर चढ़ा, दो घायल
विजयपुर। स्वांखा मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से कठुआ जा रहा टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान सफाई कर रहे दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान धर्मपाल (35) पुत्र देव राज और अजय कुमार (25) पुत्र मुख्तियार कुमार निवासी हीरानगर के गांव पथ्वाल के रूप में हुई है। घायलों को लोगों और पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि टैंकर और चालक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें