फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर सीआरपीएफ कर्मी करता रहा रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आरएस पुरा क्षेत्र में जहर निगलने से नवविवाहिता की हुई मौत मामले को लेकर दूसरे दिन परिवार ने रोष जताया। दरअसल, परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम में देरी होने से नाराज थे। उनका कहना था कि दोपहर के तीन बजने वाले हैं और पोस्टमार्टम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों का गठन होना था। इसमें देरी होने की वजह से दोपहर दो बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। दोपहर बाद जब बोर्ड बना तो पोस्टमार्टम हुआ। इसके पहले मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम में जानबूझ कर देरी की जा रही है। आरएस पुरा के सीर बला में रहने वाली पूनम की जहर निगलने से मौत हो गई थी। पूनम का पति अर्जुन पुलिस में है। पूनम के मायके वालों का आरोप है कि पूनम को उसकी सास और अन्य सदस्यों ने जबरदस्ती जहर देकर मारा है। इसे लेकर परिवार ने मंगलवार को अस्पताल में प्रदर्शन किया था और कार्रवाई करने की मांग की थी। उधर, पुलिस ने पूनम के पति अर्जुन को हिरासत में लिया है।


पिस्तौल का भय दिखाकर सीआरपीएफ कर्मी ने किया दुष्कर्म
जम्मू। एक युवती ने बुधवार को सीआरपीएफ कर्मी पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे पिस्तौल का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह पुलिस के पास पहुंची।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी नरेश कुमार बाग ए बाहु क्षेत्र का रहने वाला है, जिसके संपर्क में वह थी। उसके अनुसार आरोपी ने पिस्तौल का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। यह भी कहा था कि वह शादी कर लेगा। लेकिन अब अपनी बात से मुकर कर रहा है। आखिर में पुलिस के पास आना पड़ा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। साथ ही पीड़िता का मेडिकल करवाया है। मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है। ब्यूरो

नाले से मिला महिला का शव
जम्मू। एक महिला का नग्न अवस्था में नाले से शव बरामद हुआ है, जिसके गले पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फेंका होगा। मृतका की पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में भेजा गया।
बुधवार कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि त्रिकुटा नगर स्थित नाले में महिला का शव पड़ा है। महिला के गले पर चोट के निशान थे। संभव है कि उसे किसी ने मारकर फेंका हो। यह भी संभव है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया हो। महिला की हालत देखने के बाद उसका किसी बाहरी राज्य से होेने का शक है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सभी पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकियों में भी इसकी सूचना दी गई है कि कहीं पर किसी महिला के लापता होने की शिकायत तो दर्ज नहीं हैं। शव के पास से पहचान संबंधी कोई चीज नहीं मिली है।

सड़क हादसे में युवक की मौत
जम्मू। शहर के सतवारी क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे मिला। हालांकि इसे लेकर पुलिस पसोपेश में है। क्योंकि मौका ए वारदात पर कोई चश्मदीद नहीं मिला। मृतक अकाउंटेंट का काम करता था। उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
मृतक हरमीत सिंह सतवारी क्षेत्र का रहने वाला था। कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि शव सड़क किनारे पड़ा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी पता नहीं चला। पुलिस पसोपेश में है कि कहीं मृतक को किसी ने यहां लाकर फेंक तो नहीं दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें